मूर्ति विसर्जन स्थल सिसई घाट का निरीक्षण

जिला ब्यूरो चीफ=  आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर =पुलिस अधीक्षक श्री देव रंजन वर्मा द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद में भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में महोदय द्वारा मूर्ति विसर्जन स्थल सिसई घाट का निरीक्षण किया गया, ड्यूटी में लगाए गए अधिकारी एवं कर्मचारी गण को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए विसर्जन शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री वरुण मिश्र, उप जिलाधिकारी श्री नागेंद्र नाथ यादव एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।