राजौंद के बाजारों व किठाना सडक़ किनारे दुकानदारों द्वारा किए गये अतिक्रमण को ट्रैफिक पुलिस ने हटवाया






कैथल (संजीव कौशिकएसपी शशांक कुमार सावन के आदेशानुसार नवरात्रे व त्यौहारों मौसम के चलते टै्रफिक पुलिस द्वारा जिला कैथल के विभिन्न शहर व कस्बों के बाजारों में दुकानदारों द्वारा किए गये अतिक्रमण को स्पैशल मुहीम अंतर्गत हटवाया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार को राजौंद के विभिन्न बाजारों तथा किठाना सडक़ किनारे दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के आगे किए गये अतिक्रमण को हटवाया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नवरात्रे व आने वाले समय के त्यौहारों कारण बाजारों में लोगों का आवागमन बढ़ रहा है, जिस कारण जहां अतिक्रमण के कारण सडक़ दुर्घटना होनें का अंदेशा बना रहता है, वहीं दुकानदारों द्वारा किए गये अतिक्रमण के कारण सडक़ पर धक्का-मुक्की जैसी स्थिती पैदा होने पर जेबतराशी करने वाले असामाजिक तथा अपराधी तत्वों के सक्रिय होने का अंदेशा बना रहता है। थाना प्रबंधक यातायात सबइंस्पेक्टर मुखत्यार सिंह की अगुवाई दौरान जहां कोविड-19 संक्रमण के चलते दुकानदारों से स्वम भी मास्क का प्रयोग करने के अतिरिक्त ग्राहकों को भी फेस मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान करते हुए आगामी समय में अतिक्रमण ना करने की नसीहत दी गई, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

  • देश एवं प्रदेश के सभी गांवकस्बों  शहरों से अनुभवी  गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरोमंडल प्रभारीजिला ब्यूरो चीफक्राइम रिपोर्टररिपोर्टरप्रैस फोटोग्राफरलेखकमार्केटिंग एजैंट  विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 
  •  विज्ञापनलेख  समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 
  • सभी खबरें सबसे तेज  सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com 
  • समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com