शक्तिपीठ मंदिर में पूजन और गाय को चारा खिलाकर मुख्यमंत्री योगी ने की नवरात्र की शुरुआत

जिला ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला /बलरामपुर = बलरामपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूजा की और गौशाला जाकर गाय को चारा खिलाया। इस अवसर पर प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी।
शक्तिपीठ मंदिर में पूजन के बाद योगी मंदिर परिसर में स्थित गौशाला पहुंचे और गौपूजन कर गाय को चारा खिलाया। उन्होंने गौशाला का निरीक्षण भी किया।
बता दें कि नवरात्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में रहकर शक्ति उपासना करते हैंI लेकिन पिछले नवरात्र पर भी कोविड-19 के प्रभाव के चलते अपने मठ नहीं जा सके थे।