प्रशासन के आगे बेलगाम भूमाफिया लगातार कृषि योग्य भूमि में काट रहा अवैध कॉलोनी, जिला नगर योजनाकार विभाग कार्रवाई करने की बजाय सोया कुंभकर्णी नींद

इंद्री,22 अक्तूबर ( अमित सरोहा) क्षेत्र में प्रशासन के आगे भूमाफिया बेलगाम नजर आ रहा है। भूमाफिया लगातार कृषि योग्य भूमि में अवैध कॉलोनियां काट रहे है। परंतु जिला नगर योजनाकार विभाग कार्रवाई करने की बजाय अपनी कुंभकर्णी नीद सोया हुआ है। बलबीर सिंह, राजकुमार, दुष्यंत और राजेश कुमार आदि स्थानीय लोगो का कहना है कि सरकार ने अवैध कालोनी काटने पर रोक लगा रखी है। फिर भी इंद्री क्षेत्र में जगह-जगह अवैध कालोनी काटी जा रही है। साफ है प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से ही अवैध कालोनी काटने का गोरखधंधा चल रहा है।
यद्धस्तर पर सीवरेज डालने का काम
समाजसेवी प्रिंस धूड़िया का कहने है कि मटकमाजरी अड्डे के पास करीब 2 एकड़ में अवैध कॉलोनी काटी गई है। जिसमे सीवरेज डालने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। परंतु जिला नगर योजनाकार विभाग को यह नजर नही आ रहा। या यूँ कहे कि विभाग जान बूझकर अनजान बना हुआ है। अवैध कॉलोनियों की जल्द ही एक शिकायत प्रदेश मुखिया को भेजकर जांच करवाई जाएगी।
अवैध कॉलोनियों के खसरा न० का विवरण ही गलत
अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री ना हो इसके लिए जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से इंद्री तहसील में बोर्ड लगाए गए है। जिनमे अवैध कॉलोनियों के खसरा न० को दर्शाया गया है। परंतु तहसील में फिर भी अवैध कॉलोनियों में कटे प्लॉटों की रजिस्ट्री हो रही है। सूत्रों की माने तो जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से जो बोर्ड स्थापित किए गए है उसमें वो खसरा न० नही है जिनमे अवैध कॉलोनी कटी हुई है। मतलाब साफ है जिला नगर योजनाकार विभाग भूमाफिया के साथ मिला हुआ है।
अभी व्यस्त हूँ मै कुछ नही कर सकता
इस मामले में डीटीपी विक्रम सिंह का कहना है कि मै बहुत अधिक व्यस्त हूँ। मै इस मामले में कुछ नही कह सकता।
विक्रम सिंह, डीटीपी करनाल