पिपली से थर्ड गेट तक सडक़ निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी अब सख्त कार्रवाई : सुधा



कुरुक्षेत्र (संजीव बंसलविधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पिपली से लेकर थर्ड गेट तक सडक़ निर्माण कार्य में अब जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। जो भी अधिकारी व एजेंसी सडक़ निर्माण कार्य को गंभीरता से लेकर काम नहीं करेगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वे सोमवार को सेक्टर 7 आवास कार्यालय पर सडक़ निर्माण कार्य की समीक्षा को लेकर लोक निर्माण व सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से पिपली से थर्ड गेट तक अभी तक किए गए निर्माण कार्य को लेकर फीडबैक रिपोर्ट हासिल की है। विधायक ने लोक निर्माण के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि सडक़ निर्माण कार्य में तेजी लाए जाए और नियमित रूप से निर्माण कार्य किया जाए। इस मामलें में अभी भी लापरवाही बरती जा रही है जोकि किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी। विधायक ने कहा कि लोगों की रोजाना धूल मिट्टïी से सम्बन्धित शिकायतें मिल रही है इसके अलावा ट्रैफिक जाम, सडक़ों पर  लगातार हो रहे गढ्ढïों की शिकायतें भी मिल रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इन तमाम पहलुओं को गंभीरता से लें और पिपली से लेकर थर्ड गेट तक रोजाना 4 बार पानी का छिडकाव करना सुनिश्चित करें। इसकी रिपोर्ट भी नियमित रूप से भिजवाना सुनिश्चित करें, अगर लोगों ने दोबारा इस सम्बंध में शिकायत दर्ज करवाई तो अधिकारी और एजेंसी के अधिकारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बस स्टेंड से लेकर पिपली थर्ड गेट तक दोनों तरफ सडक़ निर्माण कार्य को शीघ्र अतिशीघ्र पूरा किया जाए। क्योंकि सडक़ निर्माण कार्य में देरी होने का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड रहा है। इसलिए सभी अधिकारी दिन रात निर्माण कार्य को तेजी के साथ पूरा करें ताकि शहरवासियों को इस समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड से लेकर थर्ड गेट तक जब तक सडक़ निर्माण कार्य पूरा करें और बाकी के हिस्से को फिलहाल पैचवर्क से दुरूस्त करें ताकि लोगों को गढ्ढïों की परेशानी ना छेलनी पडे। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्टï कहा कि पिपली से थर्ड गेट तक सडक़ का निर्माण कार्य तेजी के साथ पूरा करना बहुत जरूरी है। इस कार्य को अधिकारी और एजेंसी सहजता में ना लें। इस सडक के निर्माण कार्य को तेज गति के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी अधिकारी और एजेंसी संचालक को निर्माण कार्य को लेकर किसी तरह की परेशानी सामने आ रही है तो वह उनके समक्ष रख सकता है ताकि सभी परेशानियों और समस्याओं का निपटारा किया जा सके।