बेरोजगार युवक/युवतियों को स्वावलम्बी बनाने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार योजना संचालित-जिला ग्रामोद्योग अधिकारी

जिला ब्यूरो चीफ = आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, बलरामपुर आर0सी0 प्रसाद ने बताया कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवक/युवतियों को स्वावलम्बी बनाने के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री रोजगार योजना संचालित की जा रही है। बेरोजगारों को उद्योग लगाने के लिए विभाग के माध्यम से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों, अल्पसंख्यकों तथा महिलाएं कोई भी वर्ग की हो, बिना ब्याज के और सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 04 प्रतिशत ब्याज वहन करना होता है, 10.00 लाख रुपये तक ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा तथा अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय निकट रानी धर्मशाला से संपर्क कर सकते है। योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अपना ऋण आवेदन पत्र दिनांक 20 अक्टूबर, 2020 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, गोण्डा रोड निकट रानी धर्मशाला जनपद बलरामपुर में जमा कर सकते है।