एचएसईबी वर्कर यूनियन हुई लामबंद


नरवाना (मोहित बंसल)  आज अधीक्षक अभियंता के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले प्रदर्शन को लेकर यूनिट नरवाना द्वारा यूनिट प्रधान राजबीर ढिल्लों की अध्यक्षता में गेट मीटिंग की गई जिसका संचालन यूनिट सचिव कर्मवीर कापड़ो ने किया। मीटिंग में मुख्य रूप से एसडीओ सिटी जींद द्वारा बेवजह कर्मचारियों की एफ.आई.आर. करवाना तथा अधीक्षक अभियंता का कर्मचारियों के प्रति विपरीत रवैया अपनाते हुए कर्मचारियों की मांगों को ना पूरा करने के कारण बुधवार से  लगने वाले सर्कल स्तरीय धरने की रूपरेखा तैयार की गई तथा फैसला लिया गया कि इस सर्कल स्तरीय धरने में नरवाना यूनिट बढ़ चढ़कर भाग लेगी। कर्मचारियों की मांगों को पूरा करवा कर ही धरने को समाप्त किया जाएगा। मीटिंग में मुख्य रूप से यूनिट में वरिष्ठ उप प्रधान जयकिशन पांचाल, कैशियर रमेश खान, उप प्रधान पवन पहलवान, ऑडिटर दिलबाग नैन, सह सचिव रवि नैन, सिटी प्रधान महावीर, सचिव सुखबीर नैन, सब अर्बन से प्रधान राजकुमार मलिक, सचिव  अशोक बिसला, गढी से प्रधान नरेंद्र शर्मा, उचाना से प्रधान अमित संधू ,सचिव दिलबाग श्योकन्द, टीएल से प्रधान उदयवीर सिंह, सुरेश खासा, मोहनलाल, नसीब गोयत आदि नेताओं ने अपने विचार रखे।

  • देश एवं प्रदेश के सभी गांवकस्बों  शहरों से अनुभवी  गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरोमंडल प्रभारीजिला ब्यूरो चीफक्राइम रिपोर्टररिपोर्टरप्रैस फोटोग्राफरलेखकमार्केटिंग एजैंट  विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 
  •  विज्ञापनलेख  समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 
  • सभी खबरें सबसे तेज  सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com 
  • समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com