अमन जैन बने अग्रवाल वैश्य समाज के युवा जिला महासचिवअग्रबंधूओं ने अमन जैन का किया जोरदार अभिनंदन


सफीदों, 22 अक्टूबर (मोहित बंसल): सफीदों के युवा नेता अमन जैन को अग्रवाल वैश्य समाज का युवा जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुआनीवाला की अनुशंसा से युवा प्रदेशाध्यक्ष नवदीप बंसल ने की है। उनकी इस नियुक्ति को लेकर सफीदों क्षेत्र के अग्रबंधुओं में खुशी की लहर है। वीरवार को नगर के घोडापूली रोड़ पर अमन जैन का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के प्रदेश संगठन मंत्री बिल्लू सिंगला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि बिल्लू सिंगला ने अमन जैन को फूलों की मालाएं पहनाकर उन्हे नियुक्ति पत्र सौंपा। गौरतलब है कि अमन जैन पिछले 3 वर्षों से सफीदों में युवा हलका अध्यक्ष दायिम्त्व संभालते हुए यहां पर समाज को मजबूत करने का कार्य कर रहे थे। संगठन व समाज के प्रति उनके समर्पित भाव को देखते हुए प्रदेश संगठन ने उनकी नियुक्ति जिला स्तर पर महासचिव पद पर की है ताकि उनके अनुभवों का लाभ जिला स्तर पर भी प्राप्त किया जा सके। अपने संबोधन में नवनियुक्त युवा जिला महासचिव अमन जैन ने अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुआनीवाला व युवा प्रदेशाध्यक्ष नवदीप बंसल का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी साथियों की मदद से संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इसके अलावा उनकी प्राथमिकता समाज के युवाओं को संगठन के साथ जोडऩा रहेगा। अपने संबोधन में मुख्ख्यातिथि प्रदेश संगठन मंत्री बिल्लू सिंगला ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज प्रदेशभर में राजनीतिक मुहिम चलाकर वैश्य समाज को सुरक्षित, स्वाभिमानी व समृद्ध बनाने के लिए प्रयासरत्त संगठन है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमन जैन के महासचिव बनने से निश्चित तौर पर युवा संगठन के साथ जुड़ेंगे। इस मौके पर बिल्लू सिंगला के अलावा सफीदों ईकाई अध्यक्ष प्रवीण मित्तल, हिमलेश जैन, अशोक गोयल, कृष्ण जैन, अखिल गुप्ता, महाबीर मित्तल व ललित मित्तल विशेष रूप से मौजूद थे।
 नवनियुक्त जिला महासचिव अमन जैन को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए प्रदेश संगठन मंत्री बिल्लू सिंगला।