हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने छात्रा के घर पहुचकर परिवारजन को धीरज बधांया

जिला ब्यूरो चीफ = आशीष कुमार गुप्ता
गैसड़ी/बलरामपुर = हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने छात्रा के घर पहुंचकर परिवारजन को धीरज बधांया I हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष रंजीत आजाद ने कहा कि मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में है ।शक्तिपीठ देवीपाटन महंत मिथलेश नाथ योगी सीएम को ग्राउंड जीरो रिपोर्ट से अवगत करा चुके हैं। शासन प्रशासन इस मामले को लेकर अतिसंवेदनशील है। छात्रा के नाना ने कहा कि शुक्रवार को अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ लालजी प्रसाद निर्मल के आश्वासन के बाद न्याय की उम्मीद बढ़ गई है। राकेश तिवारी, लालता प्रसाद ,दीपक चौधरी, राजनारायण, मनोज सोनी आदि मौजूद रहे