छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

जिला ब्यूरो चीफ =  आशीष कुमार गुप्ता
महाराजगंज तराई/ बलरामपुर= हरिहर नगर में विवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया हैI शनिवार को गांव निवासी शकील की पत्नी की किस्मतुलनिशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी ।मृतका के पिता शाबान निवासी पुराना वाजिद कोतवाली उतरौला ने थाने में तहरीर देकर ससुराली जनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया थाI प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी ने बताया कि पति शकील, देवर समीम, वकील ,सास, व दादी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है॥