जिला ब्यूरो चीफ = आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर। कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुये संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तीनों तहसीलों में किया गया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील तुलसीपुर मण्डी समिति में एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के दौरान सोशल डिस्टेसिंग व सभी को मास्क का प्रयोग सुनिश्चित करते हुये संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम द्वारा फरियादियों की समस्याएं /शिकायतें सुनी गयी।
एसडीएम ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का पारदर्शिता के साथ जांचकर सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अतिशीघ्र करने के लिए संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही समस्त विभागों के अधिकारियों को आइजीआरएस पोर्टल व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आॅनलाइन शिकायतों का समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 प्रार्थना पत्र आये जिनमें से मौके पर 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अन्य मामलों का निस्तारण संबन्धित विभाग द्वारा जांच के उपरान्त आॅनलाइन माध्यम से किया जायेगा।
इस अवसर पर एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह, अपर सीएमओ डा0 एके0 सिंघल, डीडीओ गिरीश चन्द्र पाठक, पीडी अनिल कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार, जिला पंचायत कार्यकारी अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता जलनिगम मनोज कुमार सिंह, बीएसए, जिला प्रबोशन अधिकारी सतीश चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, डीपीआरओ, सीबीओ, लघु सिंचाई, समस्त विकास खण्ड अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, सेवायोजना विभाग, जिला स्तरीय अधिकारी व तहसील के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
तहसील उतरौला संपूर्ण समाधान दिवस उस्मानिया इंटर कॉलेज उतरौला में एडीएम अरुण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। उन्होंने तहसील के संबन्धित समस्त अधिकारियों को फरियादियों की शिकायतें सुनने व उनका निस्तारण ससमय करने का निर्देश दिया। तहसील उतरौला संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा कुल 100 शिकायती प्रार्थना पत्र दिये गये, जिसमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों का निस्तारण आॅनलाइन माध्यम से किया जायेगा।
इस अवसर पर एसडीएम उतरौला अरुण कुमार गौड़, तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य व अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
तहसील बलरामपुर सदर संपूर्ण समाधान दिवस मण्डी समिति बलरामपुर में एसडीएम नागेन्द्र नाथ यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा कुल 45 प्रार्थना पत्र दिये गये जिसमें मौके पर 05 प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अविलम्ब निस्तारण करने का निर्देश संबन्धित अधिकारियों को दिया।
इस मौके पर एसडीएम बलरामपुर नागेन्द्र नाथ यादव, सीओ सिटी, तहसीलदार शेखआलमगिर व अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।