एंटी करप्शन एंड मिडिया इंवेस्टीगेशन की कैथल इकाई द्वारा मिठाई बांटकर मनाया विजय दशमी का पर्व

कैथल ( रवि गोयल) 
एंटी करप्शन एंड मिडिया इंवेस्टीगेशन की कैथल इकाई द्वारा बड़ी सादगीपूर्ण तरीके से बडे उत्साह के साथ  बुराई पर अच्छाई की जीत, और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजय दशमी का पावन पर्व करनाल रोड स्थित संस्था के दफ्तर में मनाया गया, संस्था के जिलाध्यक्ष सुशील बिंदलिश ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व आम जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की इस दिन भगवान श्री राम जी ने रावण का वध किया था, और इसी दिन माँ दुर्गा ने महिषासुर  राक्षस से नौ  रात और दस दिन युद्ध करके उसका वध किया था, सुशील बिंदलिश ने कहा की हम सच्चे अर्थो में विजय दशमी का पर्व मनाने के तभी अधिकारी बनेगे जब हम अपने अंदर की बुराइयों को ख़त्म करेंगे और समाज में एक अच्छा आदर्श स्थापित करेंगे, कार्यक्रम के बाद सभी के लिए मिष्टान की व्यवस्था की गयी, इस कार्यक्रम में सुशील बिंदलिश, राहुल गर्ग, संजीव नंदा, गोपाल भट्ट, राजेश सैनी, विपिन बिंदलिश, बजिंदर सोनी, नरेश क्योड़क, सचिन शर्मा, रोहित चौधरी, साहिल अग्रवाल, राजेश राइका, राहुल सैनी,नीरज सैनी, आकाश शर्मा, तरुण  व अन्य साथी मौजूद रहे !