जिला ब्यूरो चीफ = आशीष कुमार गुप्ता
सादुल्लानगर/ बलरामपुर = इंडियन प्रोग्रेसिव यूथ फोरम संस्था सादुल्लानगर क्षेत्र के मीरपुर ग्राम पंचायत में इण्डियन प्रोग्रेसिव यूथ फोरम द्वारा निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श की सुविधा हेतु संस्था के चैयरमैन आरजू काज़मी द्वारा किया गया/ आरजू काज़मी ने बताया कि हमारी संस्था इण्डियन प्रोग्रेसिव यूथ फोरम द्वारा क्षेत्र के गरीब व असहाय लोगों को निशुल्क चिकित्सा व परामर्श की सुविधा डा० साजिद काज़मी एवँ अन्य अनुभवी डाक्टरो द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर संस्था के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता , निसार अहमद, अली हसन, उदयभान मौर्या, सुधाकर सिंह, श्याम लाल बर्मा, श्याम जी, खुर्शीद काज़मी आदि उपस्थित रहे ॥
