ब्यूरो चीफ बलरामपुर= आशीष कुमार गुप्ता
हरैय्या/बलरामपुर= थाना हरैया से संबंधित वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हरैया थाना के ग्राम मोतीपुर निवासी रमेश गिरी नामक व्यक्ति ने थाना हरैया में तैनात ओम प्रकाश यादव नाम के एक सिपाही पर रिश्वत मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया I वीडियो में व्यक्ति की पीठ पर चोटों के निशान भी हैं। तत्काल प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी सदर को दी गई। जांच में प्रथम दृष्टया वीडियो में लगाए गए आरोप सही पाए गए Iसिपाही ओम प्रकाश यादव को निलंबित किया गया है ।आगे जांच प्रचलित है॥॥