जिला ब्यूरो चीफ= आशीष कुमार गुप्ता
रेहराबजार/बलरामपुर= रेहरा थाना क्षेत्र के महिली गांव में गोवंश को चुराने का प्रयास में एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की रात में एक बाइक से 3 लोग गोवंश को पकड़ने आए थे ।महिलाओं के शोर मचाने पर दो आरोपित अंधेरे में बाइक छोड़कर भाग गए ।चौकी प्रभारी सैयद खादिम सज्जाद ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ॥