बिसुही नदी में बही युवती का मिला शव

जिला ब्यूरो चीफ  आशीष कुमार गुप्ता
सादुल्लानगर /बलरामपुर = थाना क्षेत्र के गोकुला बुजुर्ग गांव के मजरे तकियवा निवासी परवीना (18)  का शव बिसुही नदी के सोरियहवा घाट के पास रविवार को उतराता मिला। पुलिस ने शव परिवार जन को सौंप दिया । थाना प्रभारी निरीक्षक राम दवन मौर्या ने बताया कि शनिवार को परवीना अपनी दो सहेलियों रूबी व मंजू के साथ जंगल में जलौनी लाने गई थी Iलकड़ी एकत्र करने के बाद रूबी व परबीना नदी में नहाने लगी। गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने लगी। मंजू के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने रूबी को बचा लिया था। जबकि परवीना पानी में लापता हो गई। देर रात तक गोताखोर तलाश करते रहे। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था॥