कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में कलेक्ट्रेट स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष में स्थापित एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में लगाई गई-एडीएम

जिला ब्यूरो चीफ=आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में जनपद स्तर पर एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर की स्थापना की गई है। जिसमें  कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में प्रातः 08ः00 बजे से अपराह्न 03ः00 बजे तक द्वितीय पाली अपराह्न 03ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक व तृतीय पाली रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 08ः00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष में स्थापित एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में लगाई गयी है। एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का दूरभाष नम्बर- 7880831068, 8922092542, 9170277336, 8960010336 एवं टोल फ्री नम्बर 1077 है।

                                                            ---------------------------------