पांच वर्षिय ऋतिका को पुलिस ने किया परिजनों के हवाले



कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) जिला कुरुक्षेत्र पुलिस ने पांच वर्षिय ऋतिका को उसके परिजनों के हवाले किया। इंचार्ज चौकी सेक्टर 5 को ऋतिका के पिता संजय सिंह वासी आररिया बिहार हाल वासी मकान नम्बर 322 सेक्टर 4 ने सूचना दी कि उसके पास पांच बच्चे है। वह मजदूरी करने के लिए अपनी पत्नी सहित मकान नम्बर 339 सेक्टर 4 में गया हुआ था। जब वह दोपहर का खाना खाने के बहाने अपने बच्चों को देखने आया तो उसकी बेटी ऋतिका उम्र 5 साल घर पर नहीं थी। जिसकी उन्होंने तलाश की लेकिन वह घर के आस-पास कहीं नहीं मिली। जिस पर इंचार्ज चौकी सेक्टर 5 पुलिस टीम तुरन्त कारवाही करते हुए  नाबालिग ऋतिका की तलाश में लग गई। पुलिस ने उसके घर के आस-पास तलाशी ली। आखिर में पुलिस की मेहनत रंग लाई। पुलिस पार्टी को नाबालिग ऋतिका उसके घर के पास पार्क में सोती हुई मिली। पुलिस ने नाबालिग बच्ची को उसके परिवार के हवाले कर दिया। जिससे उसके परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। पीड़ित परिवार ने पुलिस का धन्यवाद करते हुए भावुक होकर आंसु बहाने लगे।

  • देश एवं प्रदेश के सभी गांवकस्बों  शहरों से अनुभवी  गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरोमंडल प्रभारीजिला ब्यूरो चीफक्राइम रिपोर्टररिपोर्टरप्रैस फोटोग्राफरलेखकमार्केटिंग एजैंट  विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 
  •  विज्ञापनलेख  समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 
  • सभी खबरें सबसे तेज  सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com 
  • समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com