रेहडी वालो ने हडताल कर नगर परिषद के खिलाफ की नारेबाजी


नरवाना, 21 अक्तूबर (मोहित बंसल) कोरोना की मार से अभी उभरे नही थे कि नगर परिषद ने रेहडी चालको को बाजार से रेहडी हटाने का फरमान जारी कर दिया जिसको लेकर सब्जी व फल की रेहडी लगाने वाले लोग सब्जी मंडी गेट के सामने धरने पर बैठ गये । सरकार व नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी कर  रोष प्रकट करते हुए कहा कि नगरपरिषद नरवाना प्रशासन ने त्योहारों का सीजन को देखते हुए बाजार के बीच में उनको रेहडी लगाने के लिए मना कर हुड्डा ग्राउंड ,सब्जी मंडी के सामने रेहडी लगाने को कहा लेकिन वहाँ पर ग्राहक न आने के कारण काम काज ठप्प हो गया,  भूखे मरने की कगार पर है ।पहले ही कोरोना की मार ने उनकी कमर तो? रखी है । रेहडी दुकानदारों का कहना है कि उन्हें बाजार में रेहडी लगाने की इजाजत दी जाए ताकि बच्चों का पेट भर सके ।