बलरामपुर ( सुमित गुप्ता)
साधुनगर :-शस्त्र शान्ति के लिए आवश्यक होते हैं ,सज्जनों के हाथों में ही शस्त्र शोभा देते हैं । इसी से समाज व राष्ट्र की रक्षा होती है । साधुनगर के रामलीला मंच पर आयोजित आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मुख्यातिथि महन्त वीरेंद्र दास ने अपने उद्बोधन में ये बात कही ।वैदिक मंत्रों के उच्चारण व विधि से शस्त्रों का पूजन हुआ और कामना की गई कि हमारे शस्त्र राष्ट्र के कार्य मे रहे तथा कभी भी कुछ अनिष्ट व अनैच्छिक कृत्य न हों ।मुख्यवक्ता खण्ड चालक रमेश चंद तिवारी जी ने शक्ति के महत्व , उसके प्रयोग की सोच व सामाजिक उत्तरदायित्व को स्पष्ट करते हुए लोगो का आह्वान किया कि लोग अपने परिवार के बीच भी आत्मरक्षा के लिए उपलब्ध शस्त्रों के प्रयोग पर चर्चा करें । संघ बौद्धिक प्रमुख अरविन्द कुमार ने अपने स्कूल जाती बच्चियों के लिए कटार उपलब्ध कराने का आह्वान किया ।कार्यक्रम मेंअखण्ड प्रताप श्री आनन्द बाबा , कृष्ण विहारी तिवारी ,बहरैची गुप्ता ,दीपचंद जायसवाल ,विष्णु गुप्ता ,अरविन्द मिश्र ,रमेश चौहान , ज्ञानचंद सोनी ,राम बहोर वर्मा , राम लौटन गुप्ता , बजरंगी उपाध्याय , नवनीत ओझा ,आनंद ओझा , संदीप गुप्ता ,राजेश विश्वकर्मा , वेद प्रकाश मिश्र ,पुष्प राज शुक्ल , पवन यादव ,राधेश्याम गुप्ता , पवन गुप्ता, पुरुषोत्तम निषाद, कमलेश गुप्ता ,राजेश विश्वकर्मा, सुमित गुप्ता, गुलाब गुप्ता ,आशीष गुप्ता , रमाकांत गुप्ता, कल्लू गुप्ता ,राजन गुप्ता, पप्पू गुप्ता ,दिनेश गुप्ता ,आदि सैकड़ो सम्मानित क्षेत्र वासी उपस्थित रहे । शस्त्र पूजन श्री पंडित नाक छेद तिवारी महाराज जी ने विधि विधान से कराया ।