एसडीएम डा. किरण सिंह सोमवार को शाहबाद अनाज मंडी का निरीक्षण के दौरान किसानों व व्यापारियों से बातचीत कर रहे थी। इससे पहले एसडीएम डा. किरण सिंह ने अनाज मंडी का निरीक्षण किया और समस्याओं को सुना। इसके साथ-साथ एसडीएम ने क्षेत्र के खेतों का भी दौरा किया और खेतों में फसन अवशेष प्रबंधन के तहत किए जा रहे पराली के प्रबंधन को देखा। इस दौरान मंडी में चल रहे खरीद कार्य, उठान कार्य और ट्रांसपोटेशन के कार्यों को लेकर भी अधिकारियों से फीडबैक रिपोर्ट हासिल की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि धान उठान कार्य को ओर तेज गति से करने की जरुरत है, इसलिए अधिकारी ट्रांसपोर्टर के साथ तालमेल कर धान के उठान कार्य को शीघ्र पूरा करवाना सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि डीएफएससी की रिपोर्ट के अनुसार शाहबाद अनाज मंडी में 18 अक्टूबर तक 11337 किसानों की 1 लाख 22 हजार 120 मीट्रिक धान की खरीद की जा चुकी है। इस खरीद में से फूड सप्लाई विभाग ने 10558 व हैफेड ने 779 किसानों की धान की फसल को खरीदा है। शाहबाद मंडी में अभी तक खरीद गई धान में से 1 लाख 22 हजार 120 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा हो चुका है, जिसमें से फूड सप्लाई विभाग ने 93900 एमटी व हैफेड ने 10971 एमटी धान के उठान कार्य को पूरा कर लिया है।
