रैडक्रास में सामाजिक संगठनों व स्वयंसेवकों की बैठक का हुआ आयोजन



कुरुक्षेत्र (संजीव बंसलउपायुक्त एवं प्रधान जिला रैडक्रॉस शरणदीप कौर बराड़ के आदेशानुसार और रौडक्रास सचिव रणदीप सिंह के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों व स्वयंसेवकों की बैठक हुई। इस बैठक में सचिव रणदीप सिंह ने कहा कि कोरोना काल मे सभी ने बढ़चढ़ कर जो योगदान दिया, उसके लिए आप सभी बधाई के पात्र है। भविष्य में भी सभी प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करे, आज के समय मे नशा हमारे समाज मे बुरी तरह से फैल चुका है। लोग जहां भी कोई कार्यक्रम करें उसमे नशे के प्रति लोगों को जरूर जागरुक करे। सभी से आह्वान किया किया कि आप लोग सामाजिक बुराइयों के प्रति समाज को जरूर जागरूक करे ताकि हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर सके।

सहायक सचिव रमेश चौधरी ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कोरोना को मध्यनजर रखते हुए धीरे-धीरे अन्य स्वयंसेवी   संगठनों की भी बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में सेवा निवृत्त जिला आयर्वेदिक ऑफिसर डॉक्टर मोहित गुप्ता, सेवा निवृत्त जिला प्रशिक्षण अधिकारी राजेन्द्र सैनी, सेवानिवृत सूबेदार रविंन्दर कौशिक, विश्वास चावला निरंकारी मंडल कुरुक्षेत्र, निरंकारी  मंडल पिहोवा, महिला पतञ्जलि योग समिति डा. निरुपमा भट्टी, राकेश सैनी चैयरमैन सैनी आईटीआई, सतपाल सिंह युथ होस्टल पिपली, डा. दीपक देवगन बाबैन, सतपाल सिंह खादी ग्रामोद्योग मिर्जापुर, सुरेश सैनी चैयरमैन ज्ञान गंगा पोलटेक्निक, प्रकाश जोशी जीनियस क्लासेज, बालकृष्ण संचालक निरंकारी मंडल, गौरव, सहायक राजपाल व लिपिक ओमप्रकाश भी उपस्थित थे।

देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों शहरों से अनुभवी गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरो, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 
विज्ञापन, लेख समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 
सभी खबरें सबसे तेज सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com 
समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com