*जिला ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता*
उतरौला/बलरामपुर = भाजपा के अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ के आज साधारण सभा का आयोजन हुआ, बैठक की अध्यक्षता करते हुये श्री सर्वेश पाठक (राष्ट्रीय सचिव / प्रदेश प्रभारी) जी ने सुश्री शिवांजलि पाण्डेय जी को प्रदेश महामंत्री / संगठन सदस्यता प्रभारी बनाये जाने का प्रस्ताव रखा, जिसमे सभी सदस्यों ने एक सुर में सुश्री पांडे जी को बनाये जाने का समर्थन किया| इसी क्रम में श्री अशोक सिंह जी ने श्री अजय गुप्ता जी को उपाध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव रखा, जिसमें सभी सदस्यों ने एक सुर में श्री गुप्ता जी का समर्थन किया | इसी क्रम में प्रदेश चुनाव अधिकारी मनीष मिश्र लेने प्रदेश कार्य समिति के अन्य सदस्यों के मनोनयन का प्रस्ताव रखा तथा काशी प्रांत बुंदेलखंड प्रांत पश्चिम क्षेत्र ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष को भी मनोनयन का प्रस्ताव रखा जिसका भी सभी सदस्यों ने समर्थन किया इसी क्रम में जिलों के जिला अध्यक्षों की सूची का प्रस्ताव रखा | जिसमें सभी सदस्यों ने एक सुर में समर्थन किया और संगठन का चुनावी प्रक्रिया पुर्ण हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने एक मत से सभी पदाधिकारियों का समर्थन किया और संगठन के सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दिया| कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता श्री कमल सिंह जी कार्यालय प्रभारी कृष्णा द्विवेदी निजी सचिव प्रतीक पांडे सहायक चंदन मिश्रा उपस्थित रहे।
इस मौके पर ठाकुर धीरेंद्र सिंह, सूरज सिंह, डी.एन सिंह, अजय पान्डेय जिलाध्यक्ष लखनऊ, जीतेन्द्र पान्डेय हलचल, अमन, अंजली, आद्या प्रसाद ने खुशी जताई