बिना कारण बताये ठेकेदार द्वारा हटाये गये दो कर्मचारियो के पक्ष मे सीटू व सर्व कर्मचारी संघ की हुई सयुक्त बैठक, समाधान न होने पर ठेकेदार की हिटलर शाही का देगें मुहतोड जबाब : कूलदीप माजरा


कैथल ( संजीव कोशिक) जहाँ हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी से हर युवा जूझ रहा है।और वही दूसरी तरफ सरकारी विभागों में ठेकेदारी प्रथा के अधीन कार्य कर रहे कर्मचारियों को अपनी नोकरी बचना गले की फांस बन गया है ।सरकार द्वारा कोरोना महामारी में कार्य कर रहे इन कर्मचारियों को पे-रोल पर या समान काम समान वेतन देना तो दूर की बात दो कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना के सिविल हॉस्पिटल गुहला में हटा देंने का मामला प्रकाश में आया है।माली की पोस्ट पर काम कर रहे राजेश शर्मा व धोबी की पोस्ट पर काम कर रहे देशराज ने बताया कि हमें जैसे ही दिनांक 30 सितंबर को डयूटी पर पहुँचे ।तो हमे सम्बंधित स्टॉफ से मालूम पड़ा कि हमारी जगह ठेकेदार ने दूसरे कर्मचारियों को जॉइनिंग के लिए हमारे स्थान पर भेज दिया है। इस मामले की पूरी जानकारी लेकर बिजली विभाग केंद्रीय नेता अभिषेक शर्मा सीटू की प्रदेश सचिव सर्वजीत कौर और अध्यापक संघ के नेता रामपाल सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान बलजिंद्र सीडा स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी के प्रधान कुलदीप माजरा, सचिव रोहित, उप प्रधान रज्जी ,ममता सभी सीनियर मेडीकैल ऑफ़िसर गुहला से मिले। और अपना पक्ष रखा मौके पर ही सीनियर मेडीकैल ऑफिसर ने ठेकेदार से बात फोन पर बात करके आसवासन  दिया कि जल्द ही हटाये गए दोनों कर्मचारियों की जोइनिंग दे दी जायेगी। कर्मचारी नेता अभिषेक शर्मा ने बताया कि उन्हें उम्मीद है उनके दोनों कर्मचारियों की एक दो दिन में जोइनिंग हो जायेगी। अगर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी व ठेकेदार हिटलर शाही से बाज नही आये तो वे उनके खिलाफ धरने से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अजय भार्गवा, सुच्चा सिंह,शोभा राम,गुरप्रीत सिंह, राहुल शर्मा, राजेश शर्मा, खुशप्रीत, प्रवेश गर्ग, सुखवीर सिंह, अन्नू शर्मा , सीमा रानी, संतोष,कर्म सिंह , जय भगवान आदि मौजूद थे।