नरवाना (मोहित बंसल) भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित एकल गीत गायन प्रतियोगिता में आदर्श बाल मंदिर उच्च विद्यालय नरवाना के शुभम शर्मा ने प्रथम और अमन सोनी से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्राचार्य अनिल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 10 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता की। जिसमें से प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहकर विद्यालय ने अपनी श्रेष्ठता साबित की। इसके साथ-साथ विद्यालय को सर्वाधिक सहभागिता सम्मान भी भारत विकास परिषद द्वारा दिया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भारत भूषण, प्रबंधक नीरज नागपाल व कोषाध्यक्ष दिनेश गोयल ने इसके लिए संगीत विभाग के साथ अभिभावकों को भी धन्यवाद किया क्योंकि कोरोना महामारी के बावजूद अभिभावकों ने अपने बच्चों को इस ऑनलाईन प्रतियोगिता में भाग दिलवाया। अब विद्यालय से शुभम शर्मा प्रान्तीय स्तर पर इस प्रतियोगिता में भाग लेगा। इस अवसर पर जोगेन्द्र, संदीप, प्रवीण, मुकेश, डिंपल व आशिमा समेत समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।
