रमेश चंद्र तिवारी व दीप चंद्र जायसवाल बने संयोजक


जिला ब्यूरो चीफ = आशीष कुमार गुप्ता
सादुल्लानगर/बलरामपुर = क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चंद्र तिवारी को भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत क्षेत्र सादुल्लानगर व जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग बलरामपुर दीपचंद जयसवाल को जिला पंचायत क्षेत्र सराय खास वार्ड का चुनाव संयोजक बनाया गया है । इनके मनोनयन पर विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व चेयरमैन अनूप चंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा,युवा मोर्चा मण्डल संयोजक आशीष कुमार गुप्ता,मण्डल उपाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, मण्डल कोषाध्यक्ष बिष्णु गुप्ता,राम बहोर बर्मा,राम लौटन गुप्ता,अन्टू गुप्ता, सन्तोष, निलेश, राकेश, नन्हा,आदि ने बधाई दी है॥