पुलिस लाईन में सुबह 8 बजे मनाया गया पुलिस शहीदी दिवस





  • एसपी शशांक कुमार सावन व अन्य पुलिस कर्मचारी-अधिकारियों द्वारा अमर शहीदों को दी गई श्रधांजली
  • 3 शहीदों के परिवारों को एसपी द्वारा किया गया सम्मानित
  • पुलिस शहीदी दिवस के अवसर पर एक सप्ताह तक चलाए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम 

कैथल (रवि गोयल /संजीव कौशिक) बुधवार 21 अक्टूबर की सुबह 8 बजे पुलिस लाईन कैथल में पुलिस स्मृति दिवस गौरवमयी तरीके से मनाया गया। जिसके दौरान देश के दुष्मनों व अपराधी तत्वों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद होने वाले हरियाणा के 80 जवानों के नाम पढक़र उन्हें याद किया गया। जिनमें पुलिस व अर्धसैनिक बल जवान शामिल थे। एसपी शशांक कुमार सावन द्वारा देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा के लिए प्राणों की बाजी लगाने के लिए प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। 
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर एसपी शशांक कुमार सावन, एएसपी हिमाद्रि कौशिक (यूटी) तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अमर शहीदों के बलिदान को याद कर पुलिस लाईन स्थित पुलिस स्मृति स्मारक पर पुष्प चक्र व फूलमालाएं अर्पित की गई। इस अवसर पर 1-2-8 के जवानों की टुकडी द्वारा शोक सलामी दी गई तथा बिगुलर द्वारा मातमी धुन बजाई गई, तथा वहां मौजूद सभी व्यक्तियों द्वारा अमर शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया। पीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21 अक्टुबर 1959 के दिन केंद्रीय आरक्षी पुलिस बल के बहादुर नौजवानों द्वारा हॉटङ्क्षस्प्रग, लेह-लद्दाख में देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए चीनी घुसपैठियों के साथ हुई मुठभेड़ में 10 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। तब से लेकर आज तक समस्त भारतवर्ष में प्रत्येक 21 अक्टुबर को पुलिस शहीदी दिवस के रुप में मनाया जाता है। पुलिस लाईन स्थित शहीदी स्मारक पर पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन द्वारा देश की सीमा तथा अपराधी व असामाजिक तत्वों के साथ आंतरिक सुरक्षा के मध्य मुठभेड दौरान देश पर मर मिटने वाले पुलिस तथा अर्धसैनिक बल के अमर शहीदों को याद कर पुष्प चक्र अॢपत करते हुए श्रधाजंली दी गई।
प्रवक्ता ने बताया कि लेडी वेल्फेयर इंस्पेक्टर दर्शना देवी द्वारा सभी शहीदों के नाम शहीद स्मारक पर पढ कर सुनाए गये। एसपी ने कहा कि हमें उन अमर शहीदों के बलिदान पर गर्व है, जिनके शौर्य कारण न सिर्फ देश की सीमाए सुरक्षित है, अपितु आंतकवादी व अन्य अपराधी तत्वों के साथ लोहा लेते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को कायम रखने मेें सफलता हासिल की जा रही है, जिसने बलिदान कारण आज हम सभी खुली हवा में सांस ले रहे है। इस अवसर पर एसपी द्वारा जवानों को संदेश दिया कि हमें उन अमर शहीदों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की सीमाओं व आंतरिक सुरक्षा के लिए जान की बाजी लगाने से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होने कहा कि पुलिस व अर्धसैनिक बल में निष्ठापूर्वक कर्तव्यपालना करते हुए  देश मर मिटने वाले जवानों का मनोबल व अदम्य साहस निरंतर बढ़ रहा है।
इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय कुलवंत सिंह, डीएसपी कृष्ण कुमार, राज सिंह, जितेंद्र, लेडी कल्याण निरिक्षक दर्शना देवी, पुलिस लाईन प्रबंधक सह आरआई इंस्पेक्टर भीमसैन सहित जिला के सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारी व अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा अमर शहीदों को श्रधा सुमन अॢपत किए।
  • पुलिस शहीदी दिवस के अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा जिला पुलिस विभाग कैथल के शहीद हो चुके तीन कर्मचारियों के परिजनों को विशेष तौर पर आंमत्रित करके शहीदों की याद में एक-एक सुटकेश स्मृति स्वरुप भेंट करते हुए एसपी द्वारा उनके सुख-दुख को सांझा करते हुए आश्वासन दिया गया कि संकट की किसी भी घड़ी में पुलिस विभाग सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। पीआरओ ने बताया कि आज पुलिस शहीदी दिवस एसपी शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार 1989 में शहीद हुए रामसिंह निवासी जाजनपुर, 1992 में शहीद हुए कृपाल सिंह निवासी हरीगढ़ किंगन तथा शहीद गुलजार सिंह निवासी हाबड़ी के परिजनों को विशेष तौर पर आंमत्रित किया गया था।

  • पुलिस शहीदी दिवस पर 21 अक्टूबर को पुलिस विभाग द्वारा कार्यालय उपायुक्त कैथल, कार्यालय पुलिस अधीक्षक, एसडीएम कैथल कार्यालय, डीएसपी ऑफिस, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, नागरीक अस्पताल कैथल, बस स्टैंड कार्यालय, जिला परिषद कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर पुलिस कर्मचारी-अधिकारी व अन्य नागरिकों को पुलिस फ्लैग डे के उपलक्ष में झंडे लगाए गये। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल पुलिस द्वारा पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष में एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।