जैतारण पाली सुरेंद्र प्रजापति
आज विश्व डाक दिवस पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार एनएसयूआई जैतारण पाली द्वारा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को पीड़ित विद्यार्थियों की, प्रताड़ित किसानों की व युवा बेरोजगारों की पीड़ा बताते हुए पोस्ट कार्ड लिख कर प्रधानमंत्री जी के निवास पते पर 450 डाक पत्र द्वारा संदेश भेजकर मोदी जी को नींद से जगाने का प्रयास किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव किशोर चोधरी, ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र कच्छवाह, गजेन्द्र गुर्जर, नेमाराम चौहान, कुलदीप सागर,अरूण जांगिड़, सन्नी देपन, शहबाज,मो,कैफ,इंसाफ़ खान,सोहेल बागवान, भूपेंद्र कच्छवाह समस्त एनएसयूआई कार्यकर्ताओं मौजूद थे।