कुरुक्षेत्र ( संजीव बंसल ) भारत में हर साल करीब साड़े 4 लाख से ज्यादा सड़क हादसे होते हैं | जिनमे हर साल करीब डेड लाख लोग मौत का शिकार हो जाते हैं | अगर आंकड़ों की बात की जाए तो वर्ष 2019 के दौरान देश में 4 लाख 37 हजार सड़क हादसे हुए | इन सड़क हादसों में 1 लाख 54 हजार लोगों ने अपनी जान गवां दी | जिनमे 38 प्रतिशत मौतें दुपहिया वाहन चालकों की हुई |
यह जानकारी देते हुए श्री राजेश दुग्गल ने बताया कि देश में लोकडाउन के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में पहले के मुकाबले कमी आई है | परन्तु अनलॉक शुरू होने के बाद पुलिस द्वारा समय समय पर हिदायत करने और यातायात अधिनियम के तहत वाहन चालकों पर कार्यवाही करने के बावजूद भी दुपहिया वाहन चालकों ने अपनी आदतों में सुधार नहीं किया | लोकडाउन के दौरान जिला कुरुक्षेत्र पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चालकों के 11 हजार 112 चालान किये | सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों के आंकलन से पाया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादातर दुपहिया वाहन चालकों की मौतें बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों की पाई गई है | सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों से न केवल परिवार में हानि होती है उसके साथ देश की आर्थिक स्थिति पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है | हेलमेट को चालान के डर से न पहनकर अपनी सुरक्षा के लिए पहने | लोगों को जागरुक करने के लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर स्कूलों, कालेजों व शिक्षण संस्थाओं में जाकर यातायात नियमों की जानकारी दी जाती है | पुलिस द्वारा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए गांधीगिरी अभियान भी चलाये जाते है | उसके बावजूद भी साल दर साल सड़क दुर्घटनाओं में मौत के मामले बढ़ते जाते है |
- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरो, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475
- सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com
