जिला ब्यूरो चीफ - आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर /= विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए विभाग ने दो दिवसीय शिविर लगाया। पहले दिन 36 शिकायतें आई जिनमें 33 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष तीन का निस्तारण 2 दिन में करने का निर्देश दिया।
अधीक्षण अभियंता ललित कुमार ने बताया कि विद्युत उप केंद्र बलरामपुर टाउन में 8 शिकायतें आईI जिनमें सात में स्थापित कर दी गई। भगवती गंज में 15 शिकायतें आई ।जिनमें 13 का निस्तारण कर दिया गयाI और अभियंता कार्यालय नाहर बालागंज वा हरिहरगंज में 4_4 व महाराजगंज तराई में 5 मामले आए। विद्युत कनेक्शन ,मीटर समस्या, बिल भुगतान समेत अन्य समस्या सुनने के लिए 10 नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं Iजो समस्या का शीघ्र निस्तारण करा रहे हैं रविवार को भी शिविर लगेगा॥