मंगलवार तक 3 लाख 84 हजार 21 मीट्रिक टन धान की हुई आवक : उपायुक्त सुजान सिंह



कैथल (रवि गोयल) उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि मंगलवार तक 3 लाख 84 हजार 21 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 1 लाख 92 हजार 356, हैफेड द्वारा 1 लाख 22 हजार 961 एफसीआई द्वारा 3 हजार 271, हरियाणा वेयर हाउस द्वारा 65 हजार 433 मीट्रिक टन की खरीद की गई है तथा जिला में अब तक 3 लाख 32 हजार 536 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है।उपायुक्त ने बताया कि अब तक बाबा लदाना मंडी में 3 हजार 113, ढांड मंडी में 65 हजार 7, गुहला चीका में 1 लाख 31 हजार 31, गोहरां में 719, कैथल में 90 हजार 189, कलायत में 4 हजार 101, कौल में 5 हजार 969, पाई में 2 हजार 965, पूंडरी में 42 हजार 549, राजौंद में 5 हजार 739, रामथली में 16 हजार 848 तथा सीवन में 15 हजार 791 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने जिला के किसानों का आह्वïान किया कि वे धान की फसल को पूरी तरह सुखाकर व साफ करके मंडियों में लाएं। किसान धान की फसल के अवशेषों को आग न लगाएं, बल्कि कस्टम हायरिंग सैंटरों व फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों की मदद से इन्हें मिट्टïी में मिलाएं तथा इन फसल अवशेषों का बेहत्तर प्रबंधन करें, ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके और भूमि की उपजाऊ शक्ति भी बनी रहे। जिला प्रशासन द्वारा फसलों के अवशेष जलाने वाले किसानों की सख्त निगरानी की जा रही है तथा फसल अवशेष जलाने का दोषी पाए जाने वाले किसानों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।