मादक पदार्थ तस्करी के अलग-अलग 3 मामलों में 4 आरोपी काबु

कैथल ( संजीव कौशिक  ) पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार नशे का धंधा करने वाले तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस द्वारा 3 अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी काबु कर लिए गये। जिनके कब्जे से 1.8 किलोग्राम चुरापोस्त तथा 67 ग्राम गांजा बरामद करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी महमूदपुर प्रभारी एएसआई राजबीर सिंह की टीम द्वारा दोपहर के समय नाका अजीमगढ के पास गश्त व नाकाबंदी दौरान समाना-नयागांव मेन रोड़ साइड से पैदल आ रहे संदिगध मंदीप सिंह निवासी बीबीपुर जिला पटियाला को काबु कर लिया गया। मौके पर बुलाए गये नायब तहसीलदार गुहला विरेंद्र शर्मा की मौजूदगी में नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से पोलिथिन में 1.2 किलोग्राम चुरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी को एएसआई जगदीप सिंह द्वारा गिरफतार कर लिया गया। एक अन्य मामले में थाना राजौंद पुलिस के एसआई शमशेर सिंह की टीम द्वारा रात्रीकालीन गश्त दौरान टी-प्वाईंट खुरड़ा मोड़ राजौंद के पास खड़े संदिगध लखविंद्र सिंह निवासी पोलड़ को काबु किया गया, जिसके कब्जे में पोलिथिन से 600 ग्राम चुरापोस्त बरामद हुआ। सबइंस्पेक्टर सुरेश कुमार द्वारा की गई पूछताछ उपरांत आरोपी को नशा उपलब्ध करवाने वाले आरोपी करनैल सिंह निवासी खेड़ी सर्फअली जिला करनाल को दबिश देकर गिरफतार कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया तीसरे मामले में थाना तितरम पुलिस के एएसआई संजय कुमार की टीम द्वारा शाम के समय गश्त दौरान एक गुप्त सुचना मिलने पर हरसोला निवासी महाबीर सिंह की दुकान पर दबिश देकर संदिगध महाबीर को काबु कर लिया गया। मौके पर बुलाए गये तहसीलदार कैथल ईश्वर सिंह के समक्ष नियमानुसार कार्रवाई अंतर्गत ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में एक पोलिथिन से 67 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके पर पहुंचे तितरम पुलिस के एएसआई विरेंद्र सिंह द्वारा आरोपी को गिरफतार करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • देश एवं प्रदेश के सभी गांवकस्बों  शहरों से अनुभवी  गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरोमंडल प्रभारीजिला ब्यूरो चीफक्राइम रिपोर्टररिपोर्टरप्रैस फोटोग्राफरलेखकमार्केटिंग एजैंट  विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 
  •  विज्ञापनलेख  समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 
  • सभी खबरें सबसे तेज  सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com 
  • समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com