सीएम विंडों से सम्बन्धित 20 लम्बित शिकायतों का शीघ्र करें समाधान अधिकारी:बराड़

उपायुक्त ने डीडीपीओ की 9, एलडीएम की 1, नप थानेसर की 2, डीआरओ की 2, पंचायती राज की 1, तहसीलदार थानेसर की 3, सीएससी व कृषि विभाग से सम्बन्धित एक-एक लिम्बित शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए



कुरुक्षेत्र (संजीव बंसलउपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि लोगों की सीएम विंडो से सम्बन्धित विभिन्न विभागों की 20 शिकायतों का अधिकारी शीघ्र समाधान करना सुनिश्चित करें। जो भी अधिकारी निर्धारित समय में लम्बित शिकायतों का समाधान नहीं कर पाया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। वे वीरवार को देर सायं वीसी के जरिए सीएम विंडो, सोशल मीडिया और सरल पोर्टल की शिकायतों को लेकर अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रही थी। इससे पहले उपायुक्त ने डीडीपीओ की 9, एलडीएम की 1, नप थानेसर की 2, डीआरओ की 2, पंचायती राज की 1, तहसीलदार थानेसर की 3, सीएससी व कृषि विभाग से सम्बन्धित एक-एक लिम्बित शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सोशल मीडिया की 6 शिकायत तथा पीजी पोर्टल पर लम्बित 3 शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-सरल पर भी विभिन्न विभागों की शिकायते लम्बित है, इन शिकायतों को भी शीघ्र अति शीघ्र समाधान करे और पोर्टल पर अपडेट करे, सभी अधिकारी इस मामले को गम्भीरता से ले और जरा सी भी लापरवाही ना बरते। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित पोर्टल को नियमित रुप से देखे और आनलाईन प्रणाली से तुरंत रिस्पांस देना भी सुनिश्चित करे। इस मौके पर नगराधीश प्रीतपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।