कैथल ( रवि गोयल) जघन्य अपराधों पर अग्रिम कारगर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के आदेशानुसार अवैध असला-अमुनेशन रखने वाले अपराधियों पर लगाम कसते हुए सीआईए-1 व टू द्वारा दो अलग-अलग मामलों में 5 आरोपी गिरफतार किए गये है। जिनके कब्जे से 2 अवैध पिस्तौल तथा 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गये है। सीआईए-1 पुलिस द्वारा काबु किए गये 3 आरोपियों की गिरफतारी से 14 अगस्त की रात डोगरा गेट कैथल निवासी युवक को चोटें मारकर पिस्तौल की नोक पर बाइक तथा मोबाइल फोन छीनने का मामला भी सुलझ गया, तथा छीनी गई बाइक बरामद कर ली गई। व्यापक पूछताछ उपरांत सभी आरोपी अदालत में पेश कर दिए गये, जहां से सभी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह की अगुवाई में एएसआई मुकेश की टीम शाम के समय गश्त दौरान बस अड्डा बात्ता के पास मौजूद थी। एक गुप्त सुचना मिलने उपरांत पुलिस द्वारा नहर पुल ब्रह्मणीवाला बाहद रकबा बात्ता पर दबिश देकर संदिगध विक्की निवासी गडौथी जिला रोहतक, मोनू तथा सचिन दोनों निवासी बात्ता को काबु कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक देशी पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस तथा उनके पास खड़ी बगैर नंबर की बाइक बरामद करते हुए थाना कलायत में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे सीआईए-1 के एचसी रणदीप सिंह द्वारा सभी आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया। जब आरोपियों से सीआईए पुलिस द्वारा गहनता पुर्वक व्यापक पूछताछ की गई तो बरामद की गई बगैर नं. की मोटरसाइकिल सुरेंद्र कुमार निवासी डोगरा गेट कैथल की पाई गई, जिसकी शिकायत अनुसार दिनांक 14 अगस्त की रात तेजीमान चौक पर ब्रेकर के पास स्थित झाडिय़ों से निकले 4 अज्ञात युवकों द्वारा उस पर हमला करते हुए पिस्तौल दिखाकर उसकी बाइक व मोबाइल फोन छीन ले गए। वारदात में लिप्त चौथे आरोपी की पुलिस द्वारा पहचान कर ली गई है। पूछताछ दौरान खुलाशा हुआ कि आरोपी विक्की व मोनू द्वारा 5 अक्टूबर को गांव मोखरा जिला रोहतक में एक व्यक्ति पर अवैध पिस्तौल से गोलियां दागकर कातिलाना हमला किया गया, जिसमें उक्त दोनों आरोपियों की थाना बहुअकबरपुर पुलिस को तलाश थी। आरोपियों की गिरफतारी बारे सीआईए-1 पुलिस द्वारा रोहतक पुलिस को सुचित कर दिया गया।पुलिस अधीक्षक ने बताया एक अन्य मामले में सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर सोमवीर की अगुवाई में एचसी नरेश कुमार की टीम द्वारा शाम के समय नाकाबंदी दौरान ढ़ांड बाइपास चौंक कैथल पर पैदल आ रहे संदिगध बलविंद्र उर्फ काला निवासी पट्टी अफगान कैथल को काबु किया गया। जिसके कब्जे से .32 बोर का एक अवैध लोडिड पिस्तौल बरामद हुआ। हेडकांस्टेबल नरेश कुमार द्वारा गहनता पुर्वक की गई पूछताछ उपरांत आरोपी को अवैध पिस्तौल उपलब्ध करवाने वाले उसके मित्र राहुल निवासी प्रताप गेट हाल निवासी खुराना रोड़ कैथल को तत्परता व मुस्तैदी का परिचय देकर गिरफतार कर लिया गया।

