बाइक चोरी के मामलों में सीआईए-टू पुलिस द्वारा 2 आरोपी काबु, 4 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद
October 19, 2020
कैथल ( रवि गोयल ) एसपी शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार दुपहिया वाहन चुराने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए सीआईए-टू पुलिस द्वारा 2 आरोपी काबु कर लिए गये, जिनके कब्जे से 4 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गये। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमवीर की अगुवाई में हेडकांस्टेबल प्रभात की टीम सांयकालीन गश्त दौरान करनाल रोड़ रेलवे फाटक के पास मौजूद थी, जहां कैथल बस स्टैंड साइड से बाइक पर आ रहे दो संदिगध युवकों को पुलिस द्वारा रुकवा कर पूछताछ की गई। जांच के दौरान यह मोटरसाइकिल गुलाब सिंह निवासी नेहरु गार्डन कालोनी कैथल की पाई गई, जिसकी शिकायत अनुसार दिनांक 20 जनवरी की शाम अज्ञात व्यक्ति उसके घर के सामने से उसकी बाइक चुरा ले गये थे। काबु किए गये संदिगधों की पहचान रामनिवास निवासी जुलानी खेड़ा तथा विजय उर्फ राजा निवासी पाई के रुप में हुई, जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफतार कर लिया गया। सीआईए पुलिस द्वारा जब आरोपियों से गहनता पुर्वक व्यापक पूछताछ की गई तो उनके कब्जे से 3 अन्य चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। जांच के दौरान एक बाइक कुलदीप सिंह निवासी कैलरम की पाई गई, जिसे 1 मार्च की रात अज्ञात व्यक्ति उसके मकान से चुरा ले गये। मामले की आगामी जांच थाना कलायत के एएसआई जोगिंद्र सिंह द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उक्त मामले में दोनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया। शेष दो चोरीशुदा बाइकों बारे सीआईए पुलिस द्वारा जांच की जा रही है, जबकि दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गये।
देशएवंप्रदेशकेसभीगांव, कस्बोंवशहरोंसेअनुभवीवगैरअनुभवीस्टेटब्यूरो, मंडलप्रभारी, जिलाब्यूरोचीफ, क्राइमरिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैसफोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंगएजैंटवविज्ञापनप्रतिनिधिसम्पर्ककरें: 9416541475