कैथल ( समय की ताक़त) एंटी करप्शन एंड मीडीया इन्वेस्टिगेशन कैथल इकाई के द्वारा एक निशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर 11अक्टूबर 2020 दिन रविवार को सुबह 6 बजे से में सुबह 9 बजे तक डाँड़ रोड कैथल पर सेक्टर 19 व 20 के पार्क के पास लगाया जायेगा, संस्था के कैथल जिलाधयक्ष सुशील बिंदलिश ने बताया की इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी राम प्रताप गुप्ता जी होंगे,जाँच चिकित्सा ममता हेल्थ केयर लैब द्वारा की जाएगी, संस्था सभी शहर वासियो से अनुरोध करती है की इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में जाँच कराकर लाभ ले, इस अवसर पर सुशील बिंदलिश, राहुल गर्ग, संजीव नंदा, विपिन बिंदलिश, राजेश सैनी, सुरेश गर्ग, मोहन गोयल, रवि गोयल, ललित गर्ग व अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे !