नरवाना (मोहित बंसल) महाराजा अग्रसेन जन सेवा संस्थान रजिस्टर्ड शाखा नरवाना द्वारा आगामी 24 अक्टूबर दिन शनिवार को माता के पावन नवरात्रों के उपलक्ष में अष्टमी के दिन 108 कन्याओं का मंगल पूजन, हवन व भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के प्रधान प्रवीण गोयल और सचिव गौतम गर्ग ने बताया कि अष्टमी के दिन मां स्वरूप कन्याओं का पूजन करना शुभ माना जाता है इसी क्रम में संस्था द्वारा यह आयोजन मां अन्नपूर्णा निशुल्क भोजन घर हुड्डा ग्राउंड नरवाना में सांय 4:00 बजे किया जाएगा। संस्था के उपप्रधान विकास मित्तल और ऑडिटर रंजन मित्तल ने बताया कि इस आयोजन में बाबा गैबी साहब जी महाराज के महंत श्री अजय गिरी जी महाराज का पावन सानिध्य और आशीर्वाद रहेगा और विजय आनंद मोहन गोयल जी का विशेष योगदान रहेगा। इस अवसर पर प्रधान प्रवीण गोयल, संगठन मंत्री राहुल गर्ग, सचिव गौतम गर्ग, उपप्रधान विकास मित्तल, ऑडिटर रंजन मित्तल, नरेंद्र गर्ग, डॉक्टर दीपक मित्तल, सीए रोहित गर्ग आदि सदस्य उपस्थित रहे।
