पराली का प्रबंधन करने पर किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1 हजार रुपए : सोनू राम



पिहोवा (जसविन्द्र सिंह राजउपमंडल अधिकारी नागरिक सोनू राम ने कहा कि पराली का प्रबंधन करने वाले किसानों को हजार रुपए प्रति एकड का लाभ राज्य सरकार की तरफ से दिया जाएगा। इसके साथ ही पराली की बिक्री करने वाले किसानों को पराली से बिक्री से सम्बन्धित बिल प्रस्तुत करने पर भी लाभ दिया जाएगा। इसलिए किसानों से बार-बार अपील की जा रही है कि पराली को आग ना लगाएं और पराली की बिक्री करके हजार रुपए प्रति एकड का लाभ उठाएं। 

एसडीएम सोनू राम ने सोमवार को बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार की तरफ से किसानों को पराली का प्रबंधन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सरकार के आदेशानुसार और उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ के मार्गदर्शन में किसानों को पराली का प्रबंधन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अब सरकार ने किसानों को पराली का प्रबंधन करने पर आर्थिक लाभ देने का निर्णय लिया है। सरकार के आदेशानुसार किसानों को प्रति एकड एक हजार रुपए की राशि पराली का प्रबंधन करने के लिए दी जाएगी। इससे किसान अब पराली के बंडल बनाएंगे। 

उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय का लाभ उठाने के लिए किसानों को विभाग के पोर्टल पर रजिस्टर करवाना होगा और अपनी पंसद की इन्डस्ट्री या पंचायत के पास पराली का प्रबंधन करवाना होगा। यह लाभ उन किसानों को भी दिया जाएगा जो किसान पराली को बंडल के रूप में बनाकर बिक्री करने का सबूत या बिल सम्बन्धित एजेंसी या उद्योग द्वारा जारी किया गया होना चाहिए। इतना ही नहीं इस योजना का लाभ उन किसानों को भी मिलेगा जिन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा मुहैया करवाई गई जगह पर पराली के बंडलों को स्टोर किया हुआ है और पंचायत द्वारा इसको प्रमाणित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रशासन की तरफ से बार-बार जागरूक किया जा रहा है कि फानो में आग ना लगाएं, क्योंकि फानों में आग लगाने से मित्र किट नष्टï हो रहे है और पर्यावरण दूषित हो रहा है, अगर किसान पराली का प्रबंधन करेंगे तो प्रति एकड एक हजार रुपए का लाभ उठा सकेंगे। 
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांवकस्बों  शहरों से अनुभवी  गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरोमंडल प्रभारीजिला ब्यूरो चीफक्राइम रिपोर्टररिपोर्टरप्रैस फोटोग्राफरलेखकमार्केटिंग एजैंट  विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 
  •  विज्ञापनलेख  समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 
  • सभी खबरें सबसे तेज  सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com 
  • समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com