उ०प्र०ब्यूरोचीफ=आशीष कुमार गुप्ता
लखनऊ=सुप्रीम कोर्ट ने आज कह दिया है कि JEE और NEET परीक्षा तय समय पर होंगी. इनके समय और तारीख में अब बदलाव नहीं होगा। गैर-बीजेपी शासित 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने NEET और JEE परीक्षा को टालने के लिए पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी, जिसमें कोर्ट से 17 अगस्त को दिए गए आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।