पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी के भाई जिला पंचायत सदस्य मारूफ अनवर हाशमी पर सरकारी कन्या पाठशाला की जमीन हड़पने का केस दर्ज


जिला ब्यूरो चीफ=आशीष कुमार गुप्ता
सादुल्लानगर=समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी के भाई समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य सादुल्लानगर के मारूफ अनवर हाशमी पर आज सरकारी जमीन प्राथमिक कन्या पाठशाला सादुल्लानगर को ध्वस्त कर अपना पेट्रोल पंप बनाया व सरकार के भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर आज सादुलाह नगर थाना पर मुकदमा दर्ज किया गया है एक तरफ माननीय योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जी के द्वारा एंटी भू माफिया पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश जारी है इसी क्रम में सादुल्लाह नगर क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य मारूफ अनवर हाशमी व उनके अन्य परिवार सहित उनके सहयोगियों पर मुकदमा दर्ज किया गया हैI नेवादा गांव निवासी शिकायतकर्त्ता की  फैजानउल्लाह की तहरीर पर मारूफ अनवर हाशमी, अली हसन और अन्य लोगों पर सरकारी कन्या पाठशाला का भवन ढहा कर पेट्रोल पंप लगाने के आरोप में धारा 379 467 468 471 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है॥