*उ०प्र०ब्यूरोचीफ =आशीष कुमार गुप्ता*
उतरौला, मोहल्ला आर्य नगर लोनियनडीह के बाशिंदों ने वार्ड सभासद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता के अगुवाई में नाली निर्माण कराये जाने की मांग को लेकर एक शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी अरुण कुमार गौड़ को सौंपा है।
दिए गए पत्र में कहा कि लोनियनडीह में कुल 50 घरों का पुरवा है। जहां लगभग 400 परिवार निवास करते हैं। यहां पर नाली निर्माण न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बहता है। मलबा व जमा कूड़े के ढेर से मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।जगह जगह गंदगी से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।भविष्य में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है।लोनियनडीह आर्य नगर का एक वाहिद मोहल्ला है जहां के सभी बाशिंदे गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं।और सभी के आय का श्रोत मेहनत व दैनिक मजदूरी ही है। ओमकार, शिव शर्मा, लक्ष्मी देवी, विमला, धर्मपाल मौर्या, कुसुम वती, गिरधारी चौहान, रीता, जामवन्ती देवी,राम चन्दर, मोहम्मद रईस आदि ध्वस्त नालियों का निर्माण कराने की मांग की है।