जिला ब्यूरो चीफ= आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला= बलरामपुर जनपद के उतरौला तहसील अंतर्गत विकास खंड रेहरा बाजार के ग्राम पंचायत बैरिया सुरजनपुर में बने गौशाला मैं कार्य कर रहे गौ सेवको को नवंबर 2019 से लेकर अब तक मानदेय न मिलने से नाराज गौ सेवकों ने गौशाला से अपने घरों की ओर पलायन कर लिया है। जिसको लेकर ग्राम सभा बैरिया सुरजनपुर के प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार ने खंड विकास अधिकारी रेहरा बाजार के नाम लिखित प्रार्थना पत्र विकासखंड में कार्यरत गिरीश दूबे को सौंपा है। और जिम्मेदार अधिकारियों से इस तरफ ध्यान दिए जाने की आवाज उठाई है। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि मानदेय न मिलने के कारण चौकीदार नाराज होकर गौशाला छोड़ अपने घरों को चले गए हैंI जिससे जानवरों का भरण पोषण कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। गौशाला में रह रहे जानवर भूखों मरने के कगार पर हैंI इसे संज्ञान में लिया जाए ,और चौकीदारों का मानदेय व पशुओं के खान-पान का खर्चा जल्द मुहैया कराया जाए Iतभी ठीक ढंग से गौशाला का संचालन हो पाएगा।I