जिला ब्यूरो चीफ=आशीष कुमार गुप्ता
हरैया सतघरवा(बलरामपुर)= थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार में दबंगों ने महिला कोटेदार से मारपीट कर ई- पास मशीन तोड़ दी। लाइसेंसी बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी ।कोटेदार बंदना मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोटेदार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार शाम को राशन वितरण किया जा रहा था। गांव के निब्बर, शहजाद,मम्मन,व तुल्ले गेहूं लेने से मना कर चावल लेने की जिद पर अड़ गए। इस पर गेहूं व चावल नियमानुसार देने की बात कहीI इस पर लोग आक्रोशित हो उठे। और लाइसेंसी असलहा लहराते हुए मारपीट करने लगे। दुकान पर रखिए ई_पास मशीन तोड़ डाली। बोरों में रखा राशन भी उठा कर फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक आरके राय ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है॥