जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण करवाना है अति अनिवार्य : रितु शर्मा

नरवाना,16 सितंबर (मोहित बंसल) आज हेल्थ टीम बेलरखा द्वारा धतरवाल पत्ती बेलरखा में गर्भवती और छोटे बच्चों का टीकाकरण कैंप लगाया गया कैंप में मौजूद प्रदीप भारद्वाज व रितु शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि नियमित तौर पर टिका करवाना गर्भवती महिलाओं मैं छोटे बच्चों के लिए अति अनिवार्य है रितु शर्मा एमपीडब्ल्यू फीमेल ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र बेलरखा की हेल्प टीम द्वारा प्रत्येक बुधवार को गांव में लड़का में अलग-अलग स्थान पर नियमित तौर पर टीकाकरण कैंप आयोजित किया जाता है जिसमें विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचने संबंधित वैक्सीन लगाई जाती है प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रत्येक स्थान पर विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचने के लिए यह वैक्सीन निशुल्क लगाई जाती है ।बच्चों को दिमागी टी बी से , निमोनिया , काली खांसी ,टेटनस ,रोटावायरस खसरा, पोलियो आदि बीमारियों से बचाव के लिए  वैक्सीन लगाई जाती है। कैंप में आने वाली गर्भवती ओं को फोलिक एसिड आयरन कैल्शियम की गोलियां भी दी गई । इस मौके पर प्रदीप भारद्वाज ,रितु शर्मा एमपीएचडब्ल्यू , रमेश , शांति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,नीलम शर्मा , सुनीता आशा वर्कर ,मीना आंगनवाड़ी हेल्पर मौजूद रहे