धोखाधड़ी का केस दर्ज

उ०प्र०ब्यूरो चीफ=आशीष कुमार गुप्ता

सादुल्लानगर, सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के सराय खास निवासी भाजपा नेता अनिल कुमार श्रीवास्तव ने दी तहरीर में आरोप लगाया है। कि आरिफ अनवर हाशमी व अन्य सहयोगियों द्वारा कूट रचित ढंग से ग्राम समाज की जमीन को अपने नाम करा लिया गया है। प्रधानी का लाभ उठाते हुए नवीन परती, खलिहान, तालाब ,आदि की भूमि पर इन्हीं के परिवार का नाम अभिलेखों में दर्ज हैI थाना प्रभारी निरीक्षक राम दवन मौर्या ने बताया कि मारूफ अनवर हाशमी, निजामुद्दीन हाशमी, आरिफ अनवर हाशमी, आबिद अनवर हाशमी ,फरीद अनवर हाशमी, जलाल अहमद, इसरार अहमद, ओमप्रकाश, जावेद अहमद ,अहमद हसन, भानु प्रताप अरशद वारसी व लेखपाल अकलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है॥