लटका मिला किशोरी का शव

उ०प्र ०ब्यूरो चीफ=आशीष कुमार गुप्ता
उतरौला(बलरामपुर)= कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मुरार में संदिग्ध अवस्था में दुर्गावती(14) का शव फंदे से लटकता पाया गया ।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका के पिता राम खेलावन ने बताया कि मंगलवार की सुबह घर से मजदूरी करने निकल गया था । घर पर बेटी व छोटा बेटा था/शाम का घर पहुँचने पर उसकी बेटी का शव घर के भीतर फंदे से झूलता मिला॥