दहेज हत्या में वांछित दो नफर अभियुक्त गिरफ्तार


जिला ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता

सादुल्लानगर, थाना सादुल्लाह नगर मुकदमा अपराध संख्या 120 / 2020धारा 498L304व IPCव 3/4 DP एक्ट में बांछित दो अभियुक्तों मोहम्मद हसन पुत्र शमशेर व शमशेर पुत्र मुस्तकीम निवासीगण खरिका मासूमपुर थाना सादुल्लाह नगर जनपद बलरामपुर को उनके घर से दरवाजे पर पकड़ लिया गयाI गिरफ्तार दो नफर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामदवन मौर्या, उपनिरीक्षक रामाशीष ,कांस्टेबल उपदेश सिंह ,विवेक कुमार ,राणा प्रताप व महिला कांस्टेबल वर्षा त्रिपाठी उपस्थित रहे॥