उ०प्र०ब्यूरोचीफ=आशीष कुमार गुप्ता
तुलसीपुर= उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आवाहन पर नगर के व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
नगर अध्यक्ष राम जी आर्य ने बताया कि दिए गए पत्र में मांग की है। कि पूरे प्रदेश में शनिवार व रविवार की बंदी को समाप्त कर पूर्व की भात कस्बों व महानगर में साप्ताहिक बंदी रखने की मांग की है।। वैश्विक महामारी में ब्यापारी मंदी से जूझ रहे हैं दो बंदी के कारण व्यापार बिल्कुल खत्म हो गया है Iरविवार को सरकारी व निजी कार्यालय बंद हो रहे हैं Iऐसे में बाजार बंद होने से वह लोग खरीदारी नहीं कर पाते हैं। रूपचंद्र गुप्ता , श्याम बिहारी अग्रहरि, विनोद सेठी, देवेंद्र वर्मा, प्रदीप गुप्ता, अरविंद गुप्ता, गुरमुख सिंह, भगवती सिंह जय सिंह आदि मौजूद रहे॥