रेवाड़ी ( चंदन चिराग़ शर्मा) आज पोषण अभियान एवं महिला कृषक प्रशिक्षण 2020 का कृषि विज्ञान केंद्र रेवाड़ी में आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती शशि बाला जी (चेयरमैन), डॉक्टर कपूर सिंह (कृषि विज्ञान केंद्र इंचार्ज), श्री नवीन कुमार (इफको), श्री सिद्धार्थ (इफको टोक्यो), डॉक्टर राजकुमार, डॉक्टर प्रमोद, डॉक्टर राजकुमारी, डॉक्टर विश्वजीत, सीडीपीओ श्रीमती सुमन यादव (जाटूसाना), सीडीपीओ श्रीमती पुष्पा यादव (कौल)उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में 150 महिला कृषक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉक्टर कपूर सिंह ने उपस्थित श्रोताओं को पोषण संबंधी जानकारी दी गई और यह बताया गया कि किस प्रकार संतुलित भोजन लेना शरीर के विकास के लिए आवश्यक है। डॉक्टर प्रमोद ने किचन गार्डन के बारे में जानकारी दें। डॉक्टर राजकुमारी ने संतुलित थाली के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर राजकुमार ने किचन गार्डन से ताजा फल और सब्जियां उगाकर अपने आप को स्वस्थ रखने की सलाह दी। उसके पश्चात श्री नवीन कुमार ने बताया कि किचन गार्डनिंग से न केवल ताजा फल और सब्जियां उगाकर अपने परिवार के लिए उपलब्ध करवाएंगे साथ ही हम फल और सब्जियों की खरीद में होने वाले खर्चे को कम करने में सफल होंगे। इसी कड़ी में एक कदम बढ़ाते हुए इफको द्वारा किचन गार्डन किट का वितरण श्रीमती शशि बाला जी और डॉक्टर कपूर सिंह द्वारा इस कार्यक्रम में किया गया। अंत में श्रीमती शशि बाला जी ने महिलाओं को परिवार की देखभाल के साथ-साथ अपना स्वयं का ध्यान रखने की बात कही।