मंदिर से अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र

उ०प्र०ब्यूरोचीफ=आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर जनपद के उतरौला तहसील अन्तर्गत आसाम रोड चौराहे पर स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर से अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है दिए गए प्रार्थना पत्र में लोगों ने बताया है कि आसाम रोड चौराहा उतरौला के पास एक दुर्गा माता का मंदिर स्थापित है जो सभी हिंदू जनमानस के आस्था का प्रतीक है जिसमें सभी लोग पूजा-पाठ करते थे जिसको विपक्षी राजेश पुत्र भोला बाबा निवासी ग्राम लालगंज थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर, जय मंगल पुत्र रामभरोसे,कृष्ण कुमार पुत्र जय मंगल व विद्या देवी पत्नी जय मंगल निवासी मोहल्ला सुभाष नगर थाना कोतवाली उतरौला बलरामपुर अपने दबंगई के बलपर उक्त मंदिर व भूमि को हड़पने के उद्देश्य से बाबा होटल के नाम होटल चलाने लगे हैं तथा उक्त मंदिर के पास होटल के जूठे बर्तन आदि रखते व धुलते हैं तथा गंदगी फैलाये हैं एवं मंदिर के अस्तित्व को समाप्त करने में आमादा हैं और सभी हिंदू जनमानस के धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचती है जिससे लोगों में काफी रोष व्याप्त है ऐसी दशा में अवैध कब्जे को हटवाया जाना जनहित में आवश्यक है।उक्त शिकायत प्रदीप वर्मा,अजय कुमार, धनीराम, फूलचंद, मनोज, बबलू, दुर्गा देवी, संतोष कुमार आदि लोगों ने की है।